UP Weather News: यूपी में अब बढ़ने लगी ठंड; तापमान में आई गिरावट, नोएडा-गाजियाबाद की बिगड़ी हवा

0 402

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में अब मौसम में तेजी से बदलाव आ गया है। अब जहां पर ठंड ने दस्तक दे दी है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। राज्य में सुबह के समय कोहरे की चादर छाई रहती है, दोपहर को धूप निकलने से सर्दी से राहत मिलती और फिर शाम होते ही फिर से ठंड बढ़ जाती है। वहीं, दूसरी और नोएडा, गाजियाबाद समेत कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर भी काफी बढ़ा हुआ है। नोएडा-गाजियाबाद की हवा तो इतनी खराब है कि लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और ज्यादा बदलाव आने वाला है। विभाग ने ठंड के बढ़ने की संभावना जताई गई है, लेकिन अभी मौसम विभाग ने इसे लेकर किसी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। फिलहाल ठंड बढ़ने के साथ चल रही सर्द हवाओं के कारण एक बार दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके कारण नोएडा और गाजियाबाद का एक्यूआई खराब श्रेणी में आ गया है।

पिछले कुछ दिनों में बारिश की वजह से नोएडा और आसपास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर थोड़ा कम हुआ था, लेकिन अब फिर से प्रदूषण बढ़ने लगा है। एक्यूआई भी खराब श्रेणी में आ गया है। नोएडा सेक्टर 116 में आज सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स 292 दर्ज किया गया, जो की हवा की खराब श्रेणी की गुणवत्ता को दर्शाता है। वहीं, गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक्यूआई 304 के पार पहुंच गया है, जो की बेहद खराब हवा की गुणवत्ता की श्रेणी है। इसके साथ ही वसुंधरा इलाके में एक्यूआई लेवल सुबह के समय 263 पर बना हुआ है। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 154 दर्ज किया गया। जो की मॉडरेट स्थिति में बना हुआ है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.