PM मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम के सामने उठाया हिंदू मंदिरों पर हमले का मुद्दा

0 403

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ मुलाकात के दाैरान कई अहम मुद्दों पर वार्ता हुई। मोदी ने मुलाकात के दाैरान ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हुए हमलों और भारतीयों की सुरक्षा का जिक्र किया। इस पर एंथनी ने सुरक्षा का आश्वासन दिया। इससे पहले पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘सुरक्षा सहयोग हमारी रणनीति का महत्वपूर्ण स्तंभ है। इंडो पैसेफिक क्षेत्र में हम लोग आपसी सहयोग बढ़ाएंगे। इसपर चर्चा हुई है। रक्षा के क्षेत्र में हमने पिछले कुछ सालों में उल्लेखनीय समझौते किए हैं।’

मुलाकात के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा, “यह अफसोस की बात है कि पिछले कुछ हफ्तों से ऑस्ट्रेलिया से मंदिरों पर हमले की लगातार खबरें आ रही हैं, मैंने ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले की खबरें देखी हैं। स्वाभाविक है कि ऐसे खबरें भारत में सभी लोगों को चिंतित करती हैं, मैंने इस बारे में पीएम एंथनी अल्बनीज को बता दिया है और उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया है कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई उनके लिए प्राथमिकता है।” ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भारत की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। आज वह राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अल्बानीज ने भारत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मेरा बहुत अच्छे से स्वागत किया। ऑस्ट्रेलिया और भारत अच्छे दोस्त हैं और पार्टनर भी हैं। हम रोज अपने संबंध को और मजबूत कर रहे हैं। इसके बाद पीएम अल्बानीज ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात की।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.