प्रयागराज में बोले पीएम मोदी, कहा – योगी सरकार ने गुंडों और माफियाओं को उनकी सही जगह पर पहुंचाया

0 630

प्रयागराज में आयोजित मातृशक्ति महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बेटियों के भविष्य को सशक्त करने का कार्य कर रही है। पांच साल पहले यूपी की सड़कों पर माफियाराज था। सरकार में भी गुंडों की हनक थी। महिलाओं और लड़कियों का सड़क पर निकलना मुश्किल था। स्कूल कॉलेज जाना मुश्किल था। थाने गईं तो बलात्कारी की पैरवी के लिए किसी का फोन आ जाता था।

कहा कि योगी सरकार ने गुंडों को सही जगह पहुंचाया है। इस नई यूपी को वापस अंधेरे में कोई नहीं धकेल सकता। प्रयागराज की पुण्य भूमि से हमारा यूपी आग बढ़ेगा और ऊंचाइयां छुएगा। इस नई यूपी से कइयों को दिक्कत हो रही है। यह दिक्कत क्यों हो रही है, यह समझ से परे है

मोदी ने कहा कि दुष्कर्म जैसे संगीन मामले को सुनवाई के लिए यूपी में 700 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए गए हैं। तीन तलाक कानून हमारी सरकार लाई। डबल इंजन की सरकार बेटियों के भविष्य को सशक्त करने का कार्य कर रही है। बेटियों के लिए शादी की उम्र पहले 18 साल थी। बेटियां चहती थीं कि उन्हें आगे बढ़ने का और अवसर मिले। बेटियों की शादी की उम्र अब 21 साल करने का प्रयास किया जा रहा है।

पांच साल पहले यूपी की सड़कों पर माफिया राज था। सरकार में गुंडों की हनक थी। बेटियां का सड़क पर निकला मुश्किल था। भाषण के शुरुआत में पीएम ने साहित्य जगत की महान विभूति आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। साथ ही प्रयागराज की बोल-चाल की भाषा में लोगों का अभिवादन भी किया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.