काल भैरव मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा

0 768

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे पर हैं. वो आज काशी विश्वनाथ कोरिडोर का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान पूरे कार्यक्रम के कवरेज के लिए 55 हाई-डेफिनिशन (एचडी) कैमरों, चार जिमी जिब एवं एक बड़ा ड्रोन तैनात रहेगा. ‘दिव्य काशी, भव्य काशी’ कार्यक्रम के प्रसारण के लिए 55 कैमरामैन, समेत करीब 100 लोगों का दल पवित्र शहर में डेरा डाले हुए हैं. पीएम मोदी दोपहर करीब एक बजे मंदिर जाएंगे और लगभग 339 करोड़ रुपये की लागत से बने काशी विश्वनाथ धाम के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान 151 डमरु वादक बाबा के धाम में डमरु बजाकर पीएम मोदी का अभिवादन करेंगे.

महत्वाकांक्षी काशी विश्वनाथ गलियारे को पीएम आज लोगों को समर्पित करेंगे. इस विशाल परियोजना से वाराणसी में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. आज क्रूज के माध्यम से प्रधानमंत्री की यात्रा करेंगे और ललिता घाट पर उनके आगमन, गलियारे के विशाल परिसर में उनकी गतिविधियों को देशभर में लाइव प्रसारित किया जाएगा. 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रतिष्ठित मंदिर के गर्भगृह के अंदर, काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी श्रीकांत मिश्रा मोदी को पूजा कराएंगे. इस कार्यक्रम के मद्देनजर यहां के अधिकतर निवासियों और घरेलू पर्यटकों में उत्साह है, जिसे देखते हुए वाराणसी में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.