पत्रकारिता में सकारात्मक दृष्टिकोण आवश्यक : रितु खंडूडी भूषण

0 266

हरिद्वार: विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारों को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ पत्रकारिता करनी चाहिए। क्योंकि पत्रकारों द्वारा लिखी गयी खबर का असर देश और दुनिया तक होता है। लेकिन नकारात्मक दृष्टिकोण के स्थान पर सकारात्मक सोच का होना नितांत आवश्यक है। इसके अभाव में स्थिति बिगड़ सकती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का भी प्रयास करना चाहिए।

यहां नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया जनपद इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूडी भूषण ने कहा कि पत्रकार सरकार और समाज के बीच सेतु का कार्य करते हैं। किसी भी स्थिति में उन्हें संतुलन बनाते हुए कार्य करते रहना चाहिए। उन्होंने अध्यक्ष राहुल वर्मा, महासचिव संदीप रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ शिवा अग्रवाल, उपाध्यक्ष राव रियासत पुंडीर, उपाध्यक्ष निशा शर्मा, कोषाध्यक्ष मयूर सैनी, संगठन सचिव रजत चौहान, सचिव सचिव दीपक मौर्य, शमशेर बहादुर बम सचिव, सुनील कुमार प्रचार सचिव, अश्वनी विश्नोई समारोह सचिव और विधि सलाहकार सुरेंद्र शर्मा एडवोकेट को शपथ दिलाई।

इनके साथ जिला कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर एहसान अंसारी, डॉक्टर धूम सिंह सैनी, कुमकुम शर्मा, प्रतिभा वर्मा, स्वरूप पूरी, आनंद गोस्वामी, सतीश गुजराल, अमरीश कुमार, मंजू नेगी, गणेश वैद्य, सुमित यशकल्याण, पुलकित शुक्ला, सचिन कुमार ने शपथ ली। मुख्य वक्ता पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पत्रकारों का प्रभाव पूरी दुनिया में कायम है। उन्होंने कहा कि विषमताओं में मार्ग दिखाने का कार्य पत्रकार ही करता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पलायन रोकने के लिए होम स्टे के साथ पहाड़ी कृषि को जोड़ना होगा। उत्तराखंड के पत्रकारों को उत्तराखंड की महत्ता, दिव्यता, पवित्रता को दुनिया में पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।

यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार समान नागरिक संहिता कानून के पत्रकार सुरक्षा कानून अधिनियम पारित कर देश के सामने एक मिसाल कायम करें। ताकि बाकी राज्यों में भी पत्रकार सुरक्षा कानून अधिनियम पारित हो सके। उन्होंने कहा कि एनयूजेआई सदैव पत्रकारों के हित में संघर्ष करता चला आ रहा है। कोरोना काल में भी पत्रकारों पर दर्ज फर्जी मुकदमे को लेकर एनयूजेआई ने संघर्ष किया, जिसके चलते तमाम पत्रकारों को न्याय मिल सका। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत राम रतन गिरी ने अपना आशीर्वचन दिया।

इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, सुनील दत्त पांडे, मुख्य संरक्षक ब्रह्म दत्त शर्मा, प्रदेश महासचिव सुशील कुमार त्यागी, मेयर अनीता, शर्मा प्रेस क्लब महासचिव अश्विनी अरोड़ा, मुख्य संयोजक पीएस चौहान, यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र भारद्वाज, प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास कुमार झा, संपादक मुकेश वत्स, समाजसेवी डा. विशाल गर्ग, विभास मिश्रा, अमित गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश शर्मा ने किया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.