प्रशांत कुमार बने उत्तर प्रदेश के नए कार्यवाहक DGP, 300 एनकाउंटर, सिंघम के नाम से मशहूर

0 825

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार का कद बढ़ा दिया गया है। प्रशांत कुमार को यूपी का कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है। वह अभी तक स्पेशल डीजी के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार आज रिटायर हो रहे हैं। बता दें कि इससे पहले प्रशांत कुमार को राष्ट्रपति के हाथों वीरता पुरस्कारों से सम्मानित करने का ऐलान हुआ था।

300 से अधिक एनकाउंटर

प्रशांत कुमार 1990 बैच के IPS अफसर हैं और बिहार के रहने वाले हैं। वह अब तक 300 से ज्यादा एनकाउंटर कर चुके हैं। यूपी में खूंखार संजीव जीवा, कग्गा, मुकीम काला, सुशील मूंछ, अनिल दुजाना, सुंदर भाटी, विक्की त्यागी, साबिर गैंग का आतंक था। आईपीएस प्रशांत ने टीम के साथ मिलकर इन गैंग के कई अपराधियों का सफाया किया।

यूपी पुलिस में स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था के पद पर तैनात प्रशांत कुमार 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। बिहार के सिवान जिला अंतर्गत हुसैनगंज प्रखंड के छाता पंचायत स्थित हथौडी गांव के वे रहने वाले हैं। आईपीएस प्रशांत कुमार का जन्म 16 मई 1965 को हुआ था। प्रशांत कुमार का चयन तमिलनाडु कैडर में हुआ था। निजी कारणों के चलते वर्ष 1994 में उन्होंने अपना ट्रांसफर यूपी कैडर में करा लिया।

प्रशांत कुमार को अपराध पर अंकुश लगाने के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। योगी सरकार में अपनी इसी खासियत के कारण वे चर्चा में आए। उन्हें बेहद महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रशांत कुमार ने हमेशा जिम्मेदारियों को पूरा किया। वे राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हो चुके हैं। उन्हें तीन बार ब्रेवरी अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.