पंचायत चुनाव की तैयारी तेज: गौतमबुद्धनगर में मतदाता सूची पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी, 10 जून को अंतिम प्रकाशन

0 26

गौतमबुद्धनगर, 20 अप्रैल 2026। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम की संशोधित समय सारिणी जारी कर दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) ने बताया कि पूरी प्रक्रिया तय समयसीमा के भीतर चरणबद्ध तरीके से संपन्न कराई जाएगी।

21 अप्रैल से शुरू होगा डी-डुप्लीकेशन और कम्प्यूटरीकरण

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 21 अप्रैल 2026 से 28 मई 2026 तक मतदाताओं के आंकड़ों का डी-डुप्लीकेशन और कम्प्यूटरीकरण किया जाएगा। इस दौरान मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

29 मई से 9 जून तक होगी तकनीकी प्रक्रिया पूरी

इसके बाद 29 मई 2026 से 9 जून 2026 तक मतदान केंद्रों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रम निर्धारण, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची डाउनलोडिंग और फोटो प्रतियां तैयार करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

10 जून को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

निर्धारित कार्यक्रम के तहत 10 जून 2026 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा, जिससे आमजन अपनी जानकारी की पुष्टि कर सकेंगे और चुनाव प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित कर पाएंगे।

अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे संबंधित कार्यालय

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पुनरीक्षण कार्य के दौरान पड़ने वाले सभी सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण किया जा सके।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.