राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू आठ को आएंगी लखनऊ

0 523

लखनऊ: राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू आठ जुलाई को लखनऊ के प्रवास पर रहेंगी। मुर्मू प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राजग के घटक दलों के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों और विधायकों के साथ विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं से समर्थन के लिए सम्पर्क और संवाद करेंगी।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने गुरुवार को बताया कि द्रोपदी मुर्मू कल शुक्रवार दोपहर 03 बजे चौधरी चरण सिंह अन्तरारष्ट्रीय हवाई अड्डा लखनऊ पहुंचेगी। एयरपोर्ट पर राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू की अगवानी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, अपना दल (एस) के नेता आशीष पटेल और निषाद पार्टी के नेता डॉ़. संजय निषाद सहित अन्य वरिष्ठ नेता स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट पर मुर्मू के जोरदार स्वागत की तैयारियां की गई हैं।

द्रोपदी मुर्मू राजग की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के रूप में भारतीय जनता पार्टी, अपना दल (एस), निर्बल भारतीय शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के सांसदों और विधायकों के साथ सायं 05ः30 बजे लोकभवन में आयोजित बैठक में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में समर्थन के लिए सम्पर्क व संवाद करेंगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.