राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मिली ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा

0 630

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडो की ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सीआरपीएफ के वीआईपी सुरक्षा विंग को सिन्हा (84) की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिए जाने के बाद दस्ते ने सिन्हा की सुरक्षा संभाली है।

अधिकारियों ने कहा कि सिन्हा जब भी देश में कहीं भी जाएंगे तो आठ से दस हथियारबंद सैनिक उनकी रक्षा करेंगे। गौरतलब है कि एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को भी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. समझा जाता है कि सिन्हा 27 जून को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे जिसके बाद वह अपने लिए वोट मांगने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेंगे।

राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होगा और मतगणना 21 जुलाई को होगी। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म होने जा रहा है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.