अमरनाथ हादसे में 10 की मौत, मौतों पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, कहा- प्रभावितों की हर संभव मदद

0 536

नई दिल्ली: अमरनाथ गुफा (Amarnath Yatra) के पास बादल फट गया है, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग लापता हैं। वहीं इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शोक जताया है। पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा, “श्री अमरनाथ गुफा (Amarnath Cave) के पास बादल फटने से व्यथित। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) जी ने बात कर स्थिति का जायजा लिया। बचाव और राहत कार्य जारी है। प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।”

इसके पहले गृहमंत्री अमित शाह ने भी राज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की। शाह में किए अपने ट्वीट में लिखा, “बाबा अमरनाथ जी की गुफा के पास बादल फटने से आयी फ्लैश फ्लड के संबंध में मैंने LG श्री मनोज सिन्हा जी से बात कर स्थिति की जानकारी ली है। NDRF, CRPF, BSF और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में लगे हैं। लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। सभी श्रद्धालुओं की कुशलता की कामना करता हूँ।”

अमरनाथ गुफा (Amarnath Yatra) से दो किलोमीटर दूर शाम करीब 5.30 बजे बदल फट गया। जिसके कारण नाले में पानी आ गया। नाले में आए अचानक आए पानी में कैम्प के 30-40 टेंट आ गए। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है, वहीं सैकड़ो लोग गायब हैं। कैंप में लगभग 100 टेंट लगे बने हुए थे, जिसमें प्रत्येक टेंट में छह से सात लोग रह रहे थे।

घायलों को हेलीकॉप्टर से पहुंचाया जा रहा हॉस्पिटल
हादसे की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगी हुई हैं। इस हादसे में सैकड़ो की संख्या में लोग घायल हुए हैं। जिन्हे हेलीकॉप्टर के जरिये एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अभी भी कई लोग गायब बताए जा रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.