दुनिया के ‘सबसे लोकप्रिय’ नेता बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एक बार फिर पहले स्थान पर जमाया अपना सिक्का

0 331

नई दिल्ली : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को चाहने वाले सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में हैं। ये हम सब जानते हैं। तो वहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से दुनिया के ‘सबसे लोकप्रिय’ नेता (Most Popular leader) आंके गए हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। हैरानी की बात तो ये है कि उन्होंने इस रेस में देश-विदेश के बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ दिया है।

दरअसल, अमेरिका आधारित कंसल्टिंग फर्म ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ की ओर से ग्लोबल लीडर की लेटेस्ट अप्रूवल लिस्ट जारी की गई है। इस सर्वे में दुनियाभर के 22 नेताओं की अप्रूवल रेटिंग आंकी गई है। जिसमें पीएम मोदी सबसे ज्यादा यानी 75 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग के साथ लोकप्रिय नेताओं की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं।

आपको बता दें कि यह लेटेस्ट अप्रूवल रेटिंग 22-28 मार्च, 2023 तक एकत्र किए गए आंकड़ों पर आधारित है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की रेटिंग बेहद फीकी रही। ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ की ओर से जारी किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक, पीएम मोदी 76% की रेटिंग के साथ पहले नंबर पर रहे जबकि मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर ने दूसरा स्थान हासिल किया। तो वहीं जो बाइडेन 7 वें और 13वें स्थान पर जमे रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.