भारत-नेपाल सीमा पर तनाव, पथराव-लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध, व्यापार मंडली ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम

0 425

धारचूला/उत्तराखंड: उत्तराखंड (Dharchula) के भारत-नेपाल बार्डर (Indo-Nepal border) पर इस समय तनाव हैं। नेपाल (Nepal) के लोगों द्वारा भारतीय व्यापारियों (Indian traders) और वर्करों पर पत्थरबाजी करने के विरोध में यहां का अंतर्राष्ट्रीय पुल बंद कर दिया गया। सीमा पर आवाजाही रोक दी गई है।वहीं नेपाल प्रसाशन द्वारा किए गए लाठीचार्ज से भी लोगों में नाराजगी है। नेपाल के पत्थरबाजों के विरोध में ट्रेड यूनियन द्वारा भारत-नेपाल निलंबन पुल को बंद कर दिया गया है।

नेपाल के पत्थरबाजों के विरोध में ट्रेड यूनियन द्वारा भारत-नेपाल निलंबन पुल को बंद करने पर जे.टी. मजिस्ट्रेट ने कहा कि हमने नेपाल प्रशासन को पत्थरबाजों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। अगर वे झूठी अफवाहों पर विश्वास कर रहे हैं तो हम उनसे मिलकर उन्हें स्पष्ट करने की कोशिश करेंगे। व्यापार मंडल, अध्यक्ष, बी थापा ने कहा कि हम नेपाल सरकार और प्रतिनिधियों द्वारा हमारे स्थानीय लोगों और व्यापारियों पर किए गए लाठीचार्ज का विरोध कर रहे हैं। हमने यहां पुल को बंद कर दिया है। यदि प्रशासन द्वारा 3 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं की जाती है। तो हम यहां भूख हड़ताल पर बैठेंगे और अपना विरोध जारी रखेंगे।

बता दें कि धारचूला में काली नदी किनारे पुल निर्माण के दौरान नेपाल की तरफ से हुए विवाद को लेकर भारत में आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में रविवार को नेपाल की तरफ से पथराव, नेपाल पुलिस द्वारा पुल बंद करने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद यह तनाव बढ़ा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.