कांग्रेस शासित राजस्थान में उमड़ा जनसैलाब, झालावाड़ से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

0 610

झालावाड़: कांग्रेस शासित राजस्थान (Rajasthan) में पार्टी नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) सोमवार सुबह शुरू हुई। यात्रा झालावाड़ के झालरापाटन में काली तलाई से शुरू हुई। कांग्रेस शासित राजस्थान में इस यात्रा में बड़ा जनसैलाब देखने को मिला। वैसे कांग्रेस ने राहुल गांधी के आने से पहले राजस्थान में पूरी तैयारी की थी।

राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, कई मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता इस यात्रा में भाग ले रहे हैं। यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारी सुरक्षा कर्मियों के बीच यह यात्रा आगे बढ़ रही है।

आज लगभग कुल 14 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद यात्रा सुबह करीब 10 बजे बाली बोरदा चौराहा पहुंचेगी। भोजनावकाश के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे यात्रा नाहरड़ी से पुन: प्रारंभ होगी। गांधी का शाम को चंद्रभागा चौराहा में नुक्कड़ सभा करने का कार्यक्रम है। रात्रि विश्राम आज झालावाड़ के खेल परिसर में किया जाएगा। पार्टी नेताओं का कहना है कि राजस्थान में बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा का इंतजार कर रहे थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.