मृगशिरा नक्षत्र के अभिजीत मुहूर्त में होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

0 301

जयपुर : देश ही नहीं पूरे विश्व में रामलला मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह हैं। त्रेतायुग में प्रभु श्रीराम का जन्म अभिजीत मुहूर्त में हुआ था। इस बार 22 जनवरी, सोमवार के दिन मृगशिरा नक्षत्र पड़ रहा है जिसमें अभिजीत मुहूर्त का संयोग बन रहा है।

ये अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से शुरू होगा जो 12 बजकर 54 मिनट तक रहने वाला है। यही कराण है कि इस तिथि को रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के लिए चुना गया है। साथ ही यह भी माना जा रहा है कि इस शुभ मुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने से प्रभु श्रीराम सदैव मूर्ति के अंदर विराजमान रहेंगे।

पंचांग देखकर ही सनातन धर्म में होते शुभ कार्यः

यदि सनातन धर्म की बात की जाए तब शुभ कार्य करने से पहले पंचांग देखा जाता है। इसी के अनुसार शुभ मुहूर्त देखकर कार्य का शुभारंभ होता है। ऐसे में पंचांग एवं अन्य घटकों को ध्यान में रखते हुए रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी 2024, पौष माह के द्वादशी तिथि को चुना गया है। इस विशेष तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग जैसे कई शुभ योग बन रहे हैं। जो दिन के 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड तक अर्थात 84 सैकंड तक होगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.