रेज़ कास्मेटिक्स देगा कम दाम में क्वाल्टी नेचुरल ब्यूटी प्रॉडक्ट्स

0 243

लखनऊ। रेज़ कास्मेटिक्स की नेचुरल प्रॉडक्ट्स की रेंज का लखनऊ में भव्य लांच किया गया। लांच कार्यक्रम का शुभारंभ होटल हयात में रेज़ कास्मेटिक्स की फाउण्डर सुषमिता गुप्ता, अभिनेत्री सारा अली, संगीता ने दीप प्रज्वलित कर गणेष वंदना से किया।

रेज़ कास्मेटिक्स की फाउण्डर सुषमिता गुप्ता ने कहा कि रेज़ लिपिस्टिक 8 रंगों में उपलब्ध है, साथ ही लिप और चिक टिंट 5 शेड में लांच की गयी है। उन्होने बताया कि हमारे दोनो प्रोडेक्ट 100 प्रतिशत नेचुरल है, इसे किसी पशु को बिना नुकसान पहुचाएं बनाया गया है। उन्होने बताया कि रेज़ कास्मेटिक्स महिलाओं को आत्म अभिव्यक्ति की नयी ऊंचाइयों तक ले जाने के लिये डिजाइन की गयी है।

जब एक महिला अपने को सुन्दर बनाने के लिये मेकअप करती है तो वह उस समय सभी तनाव और चिंताओं को भूलकर खुद को सजाने सवांरने में लग जाती है जिससे वह संतुष्टï होती है, और अपने को बेहतर महसूस करती है, कहीं न कही यह मेकअप उसे स्वस्थ्य रहने व सफाई की ओर प्रेरित करता है।

सुषमिता ने बताया कि रेज़ के दोनो प्रोडेक्ट नेचुरल है जो सभी तरह की त्वचा और आयु वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर बनाएं गये है, इसका लुक लग्जरी लगेगा। यह कम कीमत में बेहतर प्रोडेक्ट पेश करती है। इस अवसर पर शहर की कई ब्यूटिशियनस, माडल और अतिथि उपस्थित रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.