पुतिन का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, ‘भारत दुनिया पर राज नहीं करना चाहता’

0 219

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को एक कार्यक्रम में स्पष्ट किया कि भारत का दुनिया पर राज करने का कोई इरादा नहीं है। राजनाथ सिंह ने यह बात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एक टिप्पणी का जिक्र करते हुए कही। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव के बारे में बोलते हुए, रक्षा मंत्री ने कहा, “मुझे कुछ समय पहले पुतिन द्वारा कही गई बात याद आ रही है। आप सभी जानते हैं कि रूस तकनीकी रूप से एक उन्नत देश है। रूस ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में धीरे-धीरे प्रगति की है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में पुतिन ने एक बार कहा था: ‘जो कोई भी इस क्षेत्र (एआई) पर हावी होगा, वह दुनिया पर राज करेगा।

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘जिस तरह से यह सेक्टर बढ़ रहा है, उसे देखते हुए इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन साथ ही मैं यह भी जोड़ना चाहता हूं कि भारत दुनिया पर राज नहीं करना चाहता। भारत ने हमेशा एक ही संदेश दिया है – पूरा विश्व एक परिवार है। हमने कभी दुनिया को जीतने का इरादा नहीं किया।” उन्होंने कहा, “लेकिन साथ ही हमें भारत में एआई तकनीक को और मजबूत करना होगा ताकि कोई दूसरा देश हम पर हावी न हो सके।”

राजनाथ सिंह नई दिल्ली में ‘डिफेंस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सेना में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर बोलते हुए, रक्षा मंत्री ने कहा, “देश भर में कई DRDO उद्योग अकादमी केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसी तरह रक्षा क्षेत्र द्वारा एआई ऐप्स को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कई प्रयास किए जा रहे हैं। मानव सभ्यता के लिए कृत्रिम बुद्धि का विकास महत्वपूर्ण है। मनुष्य ने इसे विकसित कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानवता के विकास में एक क्रांतिकारी कदम है।

इस दौरान रक्षा मंत्री सिंह ने एआई से संचालित 75 रक्षा उत्पादों का भी शुभारंभ किया। इन 75 उत्पादों में से कुछ पहले से ही सशस्त्र बलों द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। जबकि बाकी तैनाती की प्रक्रिया में हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.