नहीं रहे मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, दिल्ली के एम्स अस्पताल में ली अंतिम सांस

0 711

मुंबई: एक महीने से अधिक समय पहले दिल का दौरा पड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराए गए लोकप्रिय हास्य-अभिनेता-अभिनेता राजू श्रीवास्तव अब इस दुनिया में नहीं रहे। श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती करवाया गया था और उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। 40 दिन हो गए हैं, मगर चिकित्सकों का कहना था कि राजू ठीक होने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हमें आप सभी की प्रार्थनाओं की जरूरत है।”

ब्रेन नहीं कर रहा था काम

जानकारी के मुताबिक राजू श्रीवास्तव का ब्रेन काम नहीं कर रहा था। उनके ब्रेन तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पा रहा था। इसी कारण डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। हालांकि उन्हें बीच में कई बार वेंटिलेटर से हटाया गया था, लेकिन फिर से शिफ्ट करना पड़ा था।

श्रीवास्तव, 1980 के दशक के अंत से मनोरंजन जगत में सक्रिय रहे हैं। उन्हें 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद काफी लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.