यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित, 4543 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज, ऐसे डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट और फाइनल आंसर की
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट के आधार पर जारी चयन सूची देख सकते हैं। भर्ती बोर्ड ने रिजल्ट के साथ-साथ एसआई भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है।
रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों के लिए आगे की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट शामिल होंगे। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और फिर नियुक्ति दी जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें यूपी पुलिस एसआई मेरिट लिस्ट पीडीएफ
यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा की मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध UPPBRB SI Rank Wise Merit List के विकल्प पर क्लिक करें। क्लिक करते ही स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट का पीडीएफ दिखाई देगा। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके अपने डिवाइस में सेव कर सकते हैं। भविष्य में जरूरत को देखते हुए इसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।
फाइनल आंसर की भी हुई जारी
भर्ती बोर्ड ने एसआई भर्ती परीक्षा 2026 की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर फाइनल आंसर की का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इससे अभ्यर्थी अपने प्रश्नों और उत्तरों का मिलान भी कर सकेंगे।
फाइनल आंसर की डाउनलोड करने का तरीका
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद UPPBRB SI Final Answer Key PDF लिंक पर क्लिक करें। लिंक खुलने के बाद स्क्रीन पर फाइनल आंसर की का पीडीएफ दिखाई देगा। उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के उपयोग के लिए इसकी हार्ड कॉपी भी निकाल सकते हैं।
4543 पदों पर चल रही है भर्ती प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पुलिस में कुल 4543 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। अलग-अलग पदों के लिए आयोजित परीक्षाओं के परिणाम क्रमवार जारी किए जा रहे हैं। सात मई को सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया। अब चयनित उम्मीदवारों को अगले चरण की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। भर्ती बोर्ड की ओर से जल्द ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट से जुड़ी विस्तृत जानकारी जारी की जा सकती है।