Rishi Kapoor Death Anniversary : ऋषि कपूर ने पहले ही कर दी थी अपनी मौत की भविष्यवाणी।

0 1,001
Rishi Kapoor Death Anniversary :  ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं कोई नहीं भूला सकता है। 2 साल पहले आज यानि की 30 अप्रैल सन 2020 को  वो न सिर्फ अपने परिवार बल्कि अपने करोड़ों फैंस को छोड़ कर हमेशा हमेशा के लिए चले गए।
जब पूरा देश लॉकडाउन में था उस वक्त सुबह उन्होंने आखिरी सांसें ली। वह भले ही आज इस दुनिया में नहीं, लेकिन उनकी बेबाकी के किस्से और फिल्मों के जरिए आज भी लोगों को दिलों में जिंदा हैं। आपको बता दें की अपनी मौत के 3 साल पहले ऋषि साहब (Rishi Kapoor) ने एक भविष्यवाणी (Rishi Kapoor Prediction) की थी। उन्होंने 20 अप्रैल 2017 में इस बात की भविष्यवाणी की थी जो एकदम सही साबित हुई।
उन्होंने मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना के निधन पर निराश होकर कहा था, ‘जब मैं मरूंगा तो कोई मुझे कंधा देने वाला नहीं होगा।’ हुआ भी कुछ ऐसा ही क्योंकि उनके निधन के पूरे देश में कोरोना के कारण लॉकडाउन था।  इसी वजह से उनकी बेटी, उनके कई परिवार वाले भी उनका चेहरा आखिरी बार देख भी नहीं पाए। उनकी अंतिम यात्रा में केवल 20-25 लोग ही शामिल हो पाए थे। उस समय कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा था जिस कारण किसी के निधन पर कम लोगों के शामिल होने की इज़ाज़त थी।
आपको बता दे की उनकी मौत ल्यूकीमिया जो एक तरह का ब्लड कैंसर हैं, नामक बीमारी से हुई। वह इस बीमारी से दो सालों से जुंझ रहे थे, लेकिन 30 अप्रैल 2020 को वह इस जंग को हार गए। उनकी मौत से एक दिन पहले यानि की 29 अप्रैल 2020 को मशहूर अभिनेता इर्र्फान खान का भी निधन हुआ था। ॉ
रिपोर्ट: अमृतरश्मि
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.