RJD नेता विजेंद्र यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, लालू यादव के थे करीबी

0 525

सासाराम: बिहार से बड़ी खबर सामने आई है। यहां, सासाराम जिले में आज आरजेडी नेता विजेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरजेडी नेता लालू यादव और तेजस्वी के करीबी थे। करगहर के प्रमुख भी रह चुके थे। मौजूदा समय में पैक्स (प्राइमरी एग्रीकल्चरल क्रेडिट सोसाइटी) अध्यक्ष थे। करगहर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मारी। ये मामला पुरानी रंजिश का है जिसके कारण उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया।

बता दें कि बीजेपी को छोड़ बिहार में अब महागठबंधन की सरकार है, इस नई सरकार के बनने के बाद से ही राज्य में अपराधियों के बेखौफ होने को लेकर सरकार को लगातार घेर रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.