RLD Masood Ahmad: रालोद के विधायक दल की बैठक से पहले प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा, जयंत चौधरी पर गंभीर आरोप

0 448

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने वाले राष्ट्रीय लोकदल को 21 मार्च को विधायक दल की बैठक से पहले बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय लोकदल की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष    ने पार्टी के मुखिया जयंत चौधरी पर गंभीर आरोप लगाकर अपना इस्तीफा दे दिया है।राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश की राजनीति के बड़े चेहरे डा. मसूद अहमद (RLD Masood Ahmad) ने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी को भेजे गए पत्र में विधानसभा चुनाव में टिकट बेचने के साथ दलितों और अल्पसंख्यकों की उपेक्षा का आरोप लगाया है (RLD Masood Ahmad)। उन्होंने आरोप लगाया कि गठबंधन जीता हुआ चुनाव अपनी गलतियों से हारा। उन्होंने कहा कि गठबंधन में शामिल नेताओं की चुनाव में कोई मदद नहीं ली गई। उनका कोई उपयोग नहीं हुआ।

Also Read: Karnataka hijab row: कर्नाटक सरकार ने हिजाब विवाद में फैसला सुनाने वाले जजों को जजों को ‘Y’ प्लस सिक्योरिटी

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डा. मसूद अहमद (RLD Masood Ahmad) ने जयंत चौधरी पर पैसे देकर टिकट देने का आरोप लगाया है।उत्तर प्रदेश चुनाव में सपा गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार चुनाव में भले ही चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल की सीटे बढ़ी हों लेकिन गठबंधन बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया। जिसके बाद से लगातार नेताओं की नाराजगी सामने आ रही है। पहले भी सपा गठबंधन में शामिल कई नेताओं की नाराजगी सामने आ चुकी है। जिसके बाद अब राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डा. मसूद अहमद ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले जयंत चौधरी की ओर से कई इकाइयों को भंग कर दिया गया था।

रिपोर्ट-शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.