RRB Group D Result क्या आज होगा जारी?

0 425

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने कुछ समय पहले आरआरबी ग्रुप डी 2022 रिजल्ट की तारीख जारी की थी. बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी 2022 रिजल्ट 24 दिसंबर, 2022 को या उससे पहले घोषित किए जा सकते हैं. खबरों की मानें तो बोर्ड द्वारा रिजल्ट के आज जारी होने की संभावना ज्यादा है.

कारण कि बोर्ड के आधिकारिक नोटिस के अनुसार आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 24 दिसंबर या उससे पहले जारी किया जा सकता है. 24 दिसंबर को आने में सिर्फ दो दिन बचे हैं, ऐसे में रिजल्ट आज कल में जारी किए जा सकते हैं. आरआरबी ने आज घोषित होने वाले रिजल्ट के संबंध में कोई अधिसूचना जारी नहीं की है.

रेलवे भर्ती बोर्ड ने रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त को किया था. यह परीक्षा 17 अगस्त 2022 से 25 अगस्त 2022 तक चली थी. आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट का इंतजार लगभग 1 करोड़ उम्मीदवारों को है. कयास लगाए जा रहे हैं कि बोर्ड इसी हफ्ते रिजल्ट जारी कर सकता है. रेलवे की इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1,03,769 रिक्त पदों को भरा जाएगा.

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा. रिजल्ट के जारी होने के बाद उम्मीदवार उन्हें आधिकारिक वेबसाइट (क्षेत्रवार) से डाउनलोड कर सकेंगे. रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा क्षेत्रवार कट-ऑफ अंक भी अपलोड किए जाएंगे. आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in से उम्मीदवार रेलवे की क्षेत्रीय साइट पर जा सकते हैं.

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.