Russia-Ukraine War: यूक्रेन के कई शहरों में रूस का मिसाइल हमला, भारी तबाही के साथ सैकड़ों की गई जान

0 439

नई दिल्ली: यूक्रेन पर रूसी हमले के आठवें महीने में युद्ध तेज गति से और नए तरीके से आगे बढ़ रहा है। रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले कर्च पुल को जोरदार धमाके से उड़ाने के जवाब में रूस ने कीव, लीव सहित यूक्रेन के कई शहरों में एक साथ मिसाइल हमला कर दिया। इस हमले में सैकड़ों लोगों की जान चली गई है।

यूक्रेन के चार प्रांतों के विलय की रूसी घोषणा के बाद यूक्रेन ने बीते शनिवार सुबह छह बजे के आसपास रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाला कर्च पुल जोरदार धमाके के साथ उड़ा दिया गया, जिससे न सिर्फ सड़क मार्ग बल्कि रेलवे पुल भी तबाह हो गया। यह पुल क्रीमिया पर रूस के कब्जे का प्रतीक माना जाता है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच इस पुल को उड़ाया जाना रूस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि इस पुल के रास्ते ही यूक्रेन में मौजूद रूसी सैनिकों तक विविध प्रकार की सामग्री की आपूर्ति हो रही थी। रूस ने इस पुल को उड़ाने के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार माना था।

पुल उड़ाने का बदला रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में एक साथ हमला करके लिया है। यूक्रेन की राजधानी कीव और लीव, डेनीप्रो, जाइटोमिर, जापोरिज्जिया सहित कई प्रमुख शहरों में अचानक तेज आवाज के साथ जोरदार धमाके हुए। रूसी सेनाओं ने इस शहरों में एक साथ मिसाइलों से हमला कर दिया। कई शहरों की इमारतों से काले धुएं के गुबार निकलते देखे गए। रूस ने एक साथ 12 आत्मघाती ईरानी ड्रोन यूक्रेन में तबाही मचाने के लिए भेजे थे। इन धमाकों में सैकड़ों लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है। इसके अलावा भारी नुकसान होने की आशंका भी जताई जा रही है। रूस के हमलों से यूक्रेन के कई शहर खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। इन हमलों में बहुमंजिली इमारतों को लक्ष्य बनाया गया था। इस कारण भी मरने वालों की संख्या ज्यादा बताई गयी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.