एस मनाजिर आदिल हसन को स्व0 फखरूद्वीन अली अहमद मेमोरियल कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया

0 641

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने एस मनाजिर आदिल हसन, अनुभाग अधिकारी (उर्दू) भाषा विभाग, को अतिरिक्त प्रभार के रूप में सचिव, स्व0 फखरूद्वीन अली अहमद मेेमोरियल कमेटी के पद पर तत्काल प्रभार से नियुक्त किया हैं।

भाषा विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि श्री हसन अपने समस्त शासकीय कार्यो के अतिरिक्त स्व0 फखरूद्वीन अली अहमद मेमोरियल कमेटी के कार्यो एवं दायित्व का निर्वहन करेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.