Deboand news : दारुल उलूम छात्र को ATS ने किया गिरफ्तार, पाकिस्तानी से था बड़ा लिंक

0 839

Deboand news :  सहारनपुर एटीएस ने देवबंद से ऐसे छात्र को दबोचा गया है ।जो पाकिस्तान में ट्रेनिंग ले चुका है और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर देवबंद के दारुल उलूम से पढ़ाई करने के बहाने वहां रहता था । एटीएस की गिरफ्त में आया छात्र बांग्लादेशी है और वो साल 2015 से दारुल उलूम में रह कर शिक्षा प्राप्त कर रहा था. गुरुवार देर रात तक चले एटीएस के ऑपरेशन में आरोपित छात्र तलहा को गिरफ्तार किया. हालांकि दारुल उलूम ने छापेमारी की बात स्वीकारी नहीं है.

सूत्रों के मुताबिक, तलहा बांग्लादेश का निवासी है. वो यहां साल 2015 से ही फर्जी दस्तावेजों के दम पर पढ़ाई कर रहा था. उसकी गतिविधियां दो-तीन साल से ट्रैक हो रही थी । जानकारी मिली है कि वो पाकिस्तान की यात्रा भी कर चुका है. ऐसे में उसके किसी स्लीपर सेल से भी जुड़े होने की बात सामने आ रही है. युवक का नाम तलहा तारुलकदार बिन फारुख निवासी बांग्लादेश बताया जा रहा है. ये छात्र फर्जी दस्तावेजों की सहायता से काफी समय से देवबंद के मशहूर मदरसे में पढाई करने आया था ।

उत्तर प्रदेश के ADG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि UP ATS द्वारा अवैध बांग्लादेशी और म्यांमार से आए थे । ऐसे लोग जो अवैध तरीके से UP में निवास कर रहे हैं उनके खिलाफ अभियान चल रहा है। इस अभियान के अंतर्गत एक व्यक्ति जिसका नाम तलहा तालुकदार उर्फ फारुख है, उसे गिरफ़्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि ये व्यक्ति 2017 से देवबंद इलाके का निवासी था । उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके कोर्ट में पेश किया जाएगा, विभिन्य एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं. इसके पास से बांग्लादेशी पासपोर्ट, अवैध भारतीय दस्तावेज जैसे पैनकार्ड, आधारकार्ड बरामद मिले है ।

दारुल उलूम के कार्यवाहक मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी का कहना है कि किसी तरह की कोई गिरफ्तारी संस्था से नही चली । बहरहाल एटीएस संदिग्ध से पूछताछ में लगी है और सूत्रों की माने तो उसके पास से कई संदिग्ध दस्तावेज भी मिले हैं. हालांकि इस संबंध में स्थानीय पुलिस अधिकारी या एटीएस के अधिकारी अभी कुछ भी बयान नही आया है ।

ये भी पढ़े – Yogi Aadityanath : योगी ने मंत्रियों के लिए बनाए ऐसे कड़े नियम, 5,000 रुपये से ऊपर का मिला गिफ्ट तो जमा होगा सरकारी खजाने में

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.