गाजीपुर में डबल मर्डर केस के मुख्य आरोपी साहिल का हाफ एनकाउंटर, दोनो पैरों में लगी गोली

0 221

गाजीपुरः गाजीपुर डबल मर्डर केस का मुख्य आरोपी साहिल पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया है। साहिल के दोनों पैरों में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। साहिल पुलिस हिरासत में रहने के दौरान अपराध में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए गया था, वहां पुलिस टीम को चकमा देकर फायरिंग कर दिया। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। आरोपी के कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

जानकारी के अनुसार, गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र के मसुदहा इलाके में पुलिस टीम और एक शातिर बदमाश के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ 21 मार्च को खानपुर के उचौरी गांव में हुए डबल मर्डर केस के मुख्य आरोपी साहिल खान से हुई। पुलिस टीम साहिल को असलहा बरामद कराने के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें साहिल के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हत्याकांड में अब तक चार लोग गिरफ्तार

गौरतलब है कि उचौरी गांव में दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक कुल चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि साहिल खान को भी पुलिस गिरफ्तार करके उसकी निशानदेही पर आला कत्ल की बरामदगी पर उसके बताए स्थान पर ले गई थी। जहां वो मौके का फायदा उठाकर पुलिस इंस्पेक्टर की रिवॉल्वर निकाल कर फायर कर दिया। इससे बचते हुए पुलिस टीम ने फायरिंग कर दिया जिससे साहिल के दोनों पैरों में गोली लगी जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है जहां चिकित्सक इलाज कर रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.