सपना चौधरी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने दिया यह आदेश, टिकट बिकने के बाद डांस इवेंट न करने का है मामला

0 634

नई दिल्ली: डांस इवेंट के टिकट बिक्री के बाद कार्यक्रम न करके दर्शकों का पैसा हड़पने के मामले में मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। एसीजेएम शांतनु त्यागी ने डांसर को गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश देते हुए सुनवाई के लिए 30 अगस्त की तारीख तय की है।

इस मामले में सपना चौधरी ने कोर्ट में हाजिर होकर जमानत करा ली थी। इसके बाद कोर्ट ने आरोप तय करने के लिए सोमवार की तारीख तय की थी, लेकिन डांसर न तो हाजिर हुई न ही हाजिरी माफ करने की अर्जी दी गई। इस पर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।

मालूम हो कि आशियाना थाना की चौकी किला के उप निरीक्षक फिरोज खान ने 13 अक्तूबर 2018 को सपना चौधरी, रत्नाकर उपाध्याय, अमित पांडे, पहल इंस्टीट्यूट के इबाद अली, नवीन शर्मा एवं जुनैद अहमद के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी।

इसमें कहा गया था कि 13 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे से रात 10 बजे तक स्मृति उपवन में सपना सहित अन्य कलाकारों का कार्यक्रम होना था। इसमें प्रवेश के लिए प्रति व्यक्ति से एक टिकट का 300 सौ रुपये लिया गया था।

रात 10 बजे तक सपना चौधरी नहीं आई तो लोगों ने हंगामा भी किया था। मामले में विवेचना के बाद जुनैद अहमद, इबाद अली, अमित पांडे व रत्नाकर त्रिपाठी के खिलाफ 20 जनवरी 2019 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी, जबकि सपना के खिलाफ 1 मार्च 2019 को आरोप पत्र दाखिल किया गया। इस पर अदालत ने 26 जुलाई 2019 को संज्ञान लिया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.