सावन 2022: महामृत्युंजय जाप करने से होती है सारी समस्याएँ दूर

0 314

नई दिल्ली। शिव की पूजा करने वाले लोग अपने अपने तरीके से पूजा करते है। वही कार्यसिद्धि के लिए इन मंत्रों की संख्या भी अलग होती है लेकिन शिव शंभू को जो मंत्र बहुत प्रिय है। वो है महामृत्युंजय मंत्र । ये एक ऐसा मंत्र है जिसका जाप करने से मनुष्य मौत पर भी विजय प्राप्त कर सकता है। शास्त्रों में अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग संख्याओं में मंत्र के जप का विधान है।

आइए जानें, किसी भी समस्या से निजात पाने के लिए इस मंत्र का कितने बार करें जाप…
– भय से छुटकारा पाने के लिए 1100 मंत्र का जप किया जाता है।
– रोगों से मुक्ति के लिए 11000 मंत्रों का जप किया जाता है।
– पुत्र की प्राप्ति के लिए, उन्नति के लिए, अकाल मृत्यु से बचने के लिए सवा लाख की संख्या में मंत्र जप करना अनिवार्य है।
– यदि साधक पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ यह साधना करें, तो वांछित फल की प्राप्ति की प्रबल संभावना रहती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.