मई में ही आ गया ‘सावन’ ! दिल्ली में आंधी-बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट

0 296

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में मई की शुरुआत जोरदार वर्षा के साथ हुई और तपती गर्मी के मौसम में ठंड का एहसास होने लगा. भारी बारिश ने राजधानी का तापमान को 26.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा दिया, जो इस वक़्त के औसत तापमान से लगभग 13 डिग्री कम है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम सुहाना बना रहने का अनुमान है.

दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के कारण चिलचिलाती गर्मी के मौसम में वर्षा हो रही है और अगले दो दिनों तक बारिश जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले दो दिनों तक बारिश जारी रह सकती है. आज यानी मंगलवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. वहीं, 3 मई को दिल्ली में आंधी के साथ बारिश का अनुमान है और 4 मई को हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे.

वहीं, यदि तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक जा सकता है और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है. IMD के अनुसार, आगामी कुछ दिनों में दिल्ली और इसके पड़ोसी राज्यों में ओलावृष्टि की गतिविधि का भी अनुमान है. दिल्ली-NCR में इस साल अब तक हुई वर्षा ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 13 वर्षों में मई का दूसरा सबसे ठंडा दिन सोमवार यानी 1 मई रिकॉर्ड किया गया है. इसके साथ ही ये लगातार दूसरा दिन है, जब गर्मी के मौसम में अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे रिकॉर्ड हुआ है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.