31 दिसम्‍बर तक बंद रहेंगे आठवीं तक के स्‍कूल जानिए वजह

0 166

उत्‍तर प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की सर्दी को देखते हुए बरेली के डीएम ने आठवीं तक के सभी स्‍कूलों को 31 दिसम्‍बर तक बंद रखने का आदेश दिया है। डीएम के इस आदेश के आधार पर बीएसए विनय कुमार ने जिले में स्थित सभी बोर्ड के सरकारी और मान्‍यता प्राप्‍त स्‍कूलों बंद रखने की घोषणा की है।

स्‍कूलों की बंदी का यह आदेश बुधवार की सुबह छह बजे के आसपास जिले में वाट्ससए पर वायरल हुआ। तब तक काफी बच्‍चे स्‍कलों के लिए तैयार हो चुके थेे। समय से जानकारी न हो पाने के चलते बड़ी संख्‍या में विद्यार्थी और शिक्षक स्कूलों पर पहुंच गए। वहां पहुंचने के बाद स्‍कूल बंद होने की सूचना मिली तो फिर विद्यार्थियों को वापस घर भेजा गया। इस बीच बड़ी संख्‍या में लोग इस आदेश की सत्यता जानने के लिए अधिकारियों के साथ-साथ मीडिया को भी फोन करने लगे। दूरदराज के स्कूलों के शिक्षक तो आधे रास्ते में पहुंच गए तब उन्हें आदेश की जानकारी मिली। कई निजी स्कूल भी लिखित आदेश का इंतजार करते रहे। ज्‍यादातर ने तय किया कि 23 दिसंबर से छुट्टी की जाएगी। इस आदेश की सूचना सुबह मिलने को लेकर कई अभिभावक भी नाराज दिखे।

उत्‍तर प्रदेश में अगले दो दिन पारा और गिरने की संभावना है। इसके बाद गुरुवार से मामूली राहत मिलने का अनुमान है। मौसम ने पिछले चार दिनों से मिजाज बदला है। चार दिन पहले न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। इसके बाद से न्यूनतम तापमान नीचे गिरता जा रहा है। बीती रात लखनऊ में रात 2.30 बजे के आसपास पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सुबह हल्की घुंध रही। सुबह सात बजे तापमान 8 डिग्री और नौ बजे 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.