श्रीनगर: कुलगाम में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा

0 533

कुलगाम: कुलगाम जिले के ब्रायहार्ड कथपोरा इलाके में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है।

बताया गया है कि बुधवार सुबह जिले के ब्रायहार्ड कथपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के बाद पुलिस तथा सेना के संयुक्त दल ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी शुरू की। इस दौरान छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अभी किसी भी आतंकी के मारे या पकड़े जाने की सूचना नहीं है। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट में यहां मुठभेड़ शुरू हाने की पुष्टि की है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.