शरद पवार ने सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल राकांपा का नया कार्यकारी अध्यक्ष किया घोषित

0 326

मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को अपनी बेटी सुप्रिया सुले और पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल को राकांपा का नया कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया।

उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित पार्टी के रजत जयंती समारोह में इन नियुक्तियों की घोषणा की। बारामती से सांसद सुले महाराष्ट्र, पंजाब और हरियाणा में पार्टी की प्रभारी भी होंगी। पवार ने बड़े संगठनात्मक परिवर्तन भी किए हैं, हालांकि अभी तक भतीजे अजीत पवार को कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता डॉ. जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि इन नियुक्तियों का स्वागत है।

राकांपा के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने पटेल और सुले की नियुक्तियों की सराहना की और कहा कि वे पार्टी के लिए फायदेमंद साबित होंगे। उन्होंने कहा कि सुले ने युवाओं और नए मतदाताओं को पार्टी में लाने में विशेष रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो आगामी चुनावों में मजबूती प्रदान करेगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.