Shivpal Singh Yadav:शिवपाल यादव होंगे BJP में शामिल, ज्योतिषी ने बताया शुभ दिन

0 863

Shivpal Singh Yadav:उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता, एक समय समाजवादी पार्टी के मुख्य चेहरे रहे और जिन्होंने पारिवारिक रंजिश के चलते समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे कर खुद की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की स्थापना की अब भाजपा का दामन थामने वाले है..

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिवपाल यादव 19 अप्रैल को भाजपा में शामिल होंगे। शिवपाल के साथ ही उनके बेटे आदित्य यादव भी पार्टी की सदस्यता लेंगे।

सूत्रों के मुताबिक शिवपाल यादव और उनके बेटे आदित्य 19 अप्रैल को दिल्ली में भाजपा की सदस्यता लेंगे। इस दौरान उनके साथ उनके हजारों समर्थक भी शामिल होंगे। जिस समय शिवपाल भाजपा की सदस्यता लेंगे उस समय कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी भी होगी । फिलहाल अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान शिवपाल यादव या फिर भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

Also Read:-Yogi sarkar 2.0: योगी सरकार का बुलडोजर जारी, 14 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफर

रिपोर्ट – रुपाली सिंह

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.