श्रद्धा हत्याकांड : माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए में श्रद्धा के बाल और हड़डी के सैंपल मैच होने की पुष्टि

0 403

नई दिल्ली : श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले में माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए रिपोर्ट में श्रद्ध वॉकर के साथ बाल और हड्डी के सैंपल मैच होने की पुष्टि हुई है। दिल्ली पुलिस को सेंटर फॉर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग एंड डायग्नोस्टिक्स से रिपोर्ट मिल गई है। यह जानकारी स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर ने दी है।

इससे पहले पुलिस को जो सफलता हाथ लगी थी, उसमें आफताब अमीन पूनावाला और श्रद्धा वॉल्कर के बीच बहस का एक ऑडियो क्लिप बरामद हुआ था। इस बीच, आफताब का वॉयस सैंपल लेने के लिए उसे लोधी कॉलोनी में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के फोरेंसिक कार्यालय भेजा गया है। फोरेंसिक विशेषज्ञ मामले में पुलिस वॉयस सैंपल को ऑडियो क्लिप के साथ मैच करने की कार्रवाई कर रहे हैं। अदालत ने जांच के सिलसिले में उसके वॉयस सैंपल लेने के दिल्ली पुलिस के अनुरोध को भी मंजूरी दे दी थी।

आपको बता दें कि आफताब ने कथित तौर पर 18 मई को श्रद्धा की हत्या कर दी थी, उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया और उन्हें 18 दिनों की अंदर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया था। आफताब अमीन पूनावाला ने जांचकर्ताओं के सामने कबूल किया है कि उसे अपने लिव-इन पार्टनर के शरीर को 35 अलग-अलग टुकड़ों में काटने में 10 घंटे लगे और आरोपी ने उसके चेहरे को तब तक जलाया, जब तक युवती की पहचान नहीं मिट गई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.