कर्नाटक की सिनी शेट्टी बनीं मिस इंडिया 2022, शिनाता चौहान बनी सेकेंड रनर अप

0 320

मुंबई: भारत में मिस इंडिया 2022 का अनाउंसमेंट हो चुका है. इस बार फेमिना मिस इंडिया 2022 का ताज कर्नाटक की सिनी शेट्टी के सिर पर सजाया गया है। 3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले हुआ। जिसमें सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम किया है। वहीं राजस्थान की रूबल शेखावत मिस इंडिया 2022 की फर्स्ट रनर अप रहीं और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान सेकेंड रनर अप रहीं।

इस साल के मिस इंडिया पेजेंट में भी 31 प्रतियोगियों ने अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। इस रैप में अलग-अलग राज्यों की परियां मौजूद थीं। सभी ने अपनी खूबसूरती और बेदाग जवाबों से लोगों का दिल जीत लिया। महज 21 साल की सिनी शेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ था। हालांकि, वह कर्नाटक की रहने वाली हैं। सिनी शेट्टी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन पूरा किया है। अब वह सीएफए कर रही हैं। इतना ही नहीं वह भरतनाट्यम डांसर भी हैं। इस सम्मान से सिनी शेट्टी काफी खुश हैं।

फेमिना मिस इंडिया 2022 ग्रैंड फिनाले के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड सेलेब्स भी नजर आए। रेड कार्पेट पर कई अभिनेत्रियां कहर ढाती नजर आईं। जिसे देख सबकी निगाहें उसी पर टिक गई। मलाइका अरोड़ा रेड कार्पेट पर डीप नेक ट्रांस पैरेंट गाउन पहने नजर आईं। वहीं एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी सिल्वर कलर के गाउन में नजर आईं. इस इवेंट में ये एक्ट्रेस जज के तौर पर शामिल हुई थीं। जज के तौर पर मलाइका अरोड़ा और नेहा धूपिया के अलावा रोहित गांधी, शामक डावर, डिनो मोरिया और राहुल खन्ना भी नजर आए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.