यमुना में तैरती मिली स्नेहा की लाश, 6 दिन पहले हुई थी लापता, जानिए पूरी कहानी

0 373

Sneha Debnath: दिल्ली यूनिवर्सिटी के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज की छात्रा स्नेहा देवनाथ 6 दिन पहले लापता हो गई थी। अब स्नेहा की लाश दिल्ली में गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास नदी में तैरती हुई मिली। पुलिस ने स्नेहा देवनाथ का शव बरामद कर लिया है। स्नेहा देबनाथ ने 7 जुलाई को सुबह 5:56 बजे अपनी माँ को फ़ोन करके बताया था कि वह अपनी सहेली को सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रही है, लेकिन उसके बाद उसका फ़ोन बंद हो गया। उसे ढूँढने के बहुत प्रयास किए गए लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस को कैसे मिला सुराग?
स्नेहा के लापता होने के बाद जब जाँच की गई, तो उसे छोड़ने वाले कैब ड्राइवर ने बताया कि उसने स्नेहा को सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन या उसके आस-पास नहीं, बल्कि यमुना नदी पर बने सिग्नेचर ब्रिज के पास छोड़ा था। उसके बाद स्नेहा कहाँ गई, यह पता नहीं चल सका, क्योंकि इस ब्रिज पर एक भी सीसीटीवी कैमरा काम नहीं कर रहा है। स्नेहा के परिवार को उसके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें स्नेहा ने लिखा था, “मैं अपनी जान दे रही हूँ। मैं सिग्नेचर ब्रिज से कूदकर आत्महत्या कर लूँगी। उसने लिखा कि वह खुद को नाकाम और बोझिल महसूस कर रही है। इस तरह जीना असहनीय हो गया है। इसमें कोई साज़िश या मजबूरी नहीं है, यह उसका अपना फैसला है। हालांकि पुलिस और एंगल्स पर भी इसकी जांच कर रही है।

स्नेहा के लापता होने की खबर मिलने के बाद, 9 जुलाई को दिल्ली पुलिस और एनडीआरएफ ने सिग्नेचर ब्रिज के आसपास 7 किलोमीटर के दायरे में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन स्नेहा का कोई सुराग नहीं मिला।परिवार ने बताया कि स्नेहा अपने साथ कोई सामान नहीं ले गई थी, सिर्फ़ फ़ोन ले गई थी। इसके अलावा, उसने पिछले 4 महीनों से अपने बैंक खाते से कोई लेन-देन नहीं किया था। फ़िलहाल, स्नेहा का शव बरामद कर लिया गया है और पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी। इसके बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.