यूपी में अब तक 3.31 लाख मीट्रिक टन से अधिक हुई गेहूँ खरीद, किसानों को किया गया 626.84 करोड़ रूपये का भुगतान

0 582

लखनऊ: प्रदेश सरकार द्वारा रबी खरीद वर्ष 2022-23 के तहत प्रदेश में खोले गए विभिन्न क्रय केन्द्रों के माध्यम से अब तक 331223.99 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद की गयी है। इस योजना से अब तक 86907 किसान लाभान्वित हुए हैं तथा इसके एवज में किसानों को 626.848 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में किया गया है।

खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 432.14 मीट्रिक टन खरीद हुई है। गेहूँ खरीद केन्द्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा-पूरा ध्यान रखते हुए खरीद की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.