राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप कल पीलीभीत में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

0 494

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप कल 21 जून, 2022 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद पीलीभीत में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

इस संबंध में नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि कल 21 जून, 2022 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “मानवता के लिए योग” घोषित की गयी है। इस अवसर पर देश के 25 करोड़ लोगों को योग से जोड़ने का संकल्प लिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 3.5 करोड़ लोगों को योग से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

कश्यप ने बताया कि प्रदेश सरकार ने निर्धारित किये गये लक्ष्य की प्राप्ति हेतु अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास को एक जन आन्दोलन के रूप में पूरे उत्साह के साथ मनाये जाने के लिए स्थानीय प्रशासन से अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपेक्षा की है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.