स्पाइसजेट ने अपने नए व मौजूदा मार्गों पर 44 उड़ानों काे किया शामिल

0 308

नई दिल्ली : स्पाइसजेट ने शुक्रवार को अपने नए और मौजूदा मार्गों पर 44 उड़ानें जोड़ने की घोषणा की। हाल ही में, एयरलाइन ने चार 737 मैक्स सहित आठ बोइंग 737 भी शामिल किए हैं। अपने उड़ान नेटवर्क का विस्तार करते हुए, स्पाइसजेट ने शिलांग और कोलकाता को दैनिक उड़ानों से जोड़ने की योजना की भी घोषणा की।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, “स्पाइसजेट चेन्नई और पुणे, हैदराबाद और कोलकाता तथा जयपुर और दिल्ली के बीच भी कनेक्टिविटी बढ़ा रही है।” एयरलाइन ने मुंबई को बैंकॉक से जोड़ने वाली एक दैनिक उड़ान भी शुरू की।

स्पाइसजेट की मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी शिल्पा भाटिया ने कहा, “हम अपने नेटवर्क को बढ़ाने और अपने शीतकालीन शेड्यूल में 44 उड़ानें जोड़ने के लिए उत्साहित हैं।” भाटिया ने कहा, “यात्रियों की सुविधा पर विशेष ध्यान देते हुए उड़ानों का चयन सावधानीपूर्वक किया गया है, इससे उन्हें यात्रा के व्यापक विकल्प उपलब्ध होंगे।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.