शेयर बाजार धड़ाम, निवेशकों के चेहरे मायूस

0 221

मुंबई: शेयर बाजार में आज कारोबारी हफ्ते का पहला दिन है और पहले ही दिन शेयर बाजार धड़ाम हो गया। बीएसई सेंसेक्स 608.83 अंक टूटकर 75,330.38 पर पहुंच गया है। इसी प्रकार एनएएसई निफ्टी 194.50 अंक गिरकर 22,734.75 अंक पर पहुंच गया है। इस तरह बाजार ने अपना अहम सपोर्ट 23,800 को तोड़ दिया है। महिंद्रा, टाटा स्टील, एनटीपीसी, जोमैटो, टीसीएस, इन्फोसिस आदि में बड़ी गिरावट है। बाजार में सारे इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। मिड कैप और स्मॉल कैप में आज भी बड़ी गिरावट है।

पिछले हफ्ते निफ्टी में 2.8 प्रतिशत की गिरावट हुई है और गिरावट के लिहाज से यह इस साल का सबसे खराब हफ्ता था। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स ने इस गिरावट का नेतृत्व किया और यह हफ्ते में 9 प्रतिशत से अधिक फिसल गया। वहीं, निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 6 प्रतिशत की गिरावट हुई। अब तक निफ्टी मिडकैप में कोरोना के बाद अब तक की सबसे बड़ी गिरावट हुई है। निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स हफ्ते के दौरान 9.5 प्रतिशत फिसल गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.