1 जुलाई से अमरनाथ यात्रा, सुरक्षा के तगड़े इंतजाम, जम्मू-कश्मीर में ड्रोन से हो रही निगरानी

0 344

नई दिल्ली. अमरनाथ यात्रा (Aamrnath Yatra) को लेकर मिली बड़ी अपडेट के अनुसार, 1 जुलाई से शुरू होने वाली इस यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, ऐसी खुफिया जानकारी मिली थी कि, पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह तीर्थ यात्रा को बाधित करने की कोशिश कर सकते हैं।

इसी बाबत आज यानी रविवार को सुरक्षाबलों ने रउधमपुर में ड्रोन से यात्रा रूट की निगरानी की। जानकारी दें कि इस बार अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक यानी करीब दो महीने तक चलेगी। वहीं इस यात्रा के लिए अब तक 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।

जानकारी दें की दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा आगामी 1 जुलाई से शुरू होगी और 31 अगस्त तक जारी रहेगी। वहीं बीते साल 3.45 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे और इस साल यह संख्या पांच लाख के पार जाने का अनुमान है। बताते चलें कि साल 2022 में भारी बारिश के कारण पवित्र गुफा के पास अचानक आई बाढ़ से 16 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.