भोपाल से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन में अचानक भड़की आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

0 454

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन में आग लग गई है. रिपोर्ट के अनुसार, आज (सोमवार) सुबह रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से निजामुद्दीन के लिए रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन की C14 बोगी में कुरवाई स्टेशन के नजदीक बैट्री से आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग लगने की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुआ है. सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह आग रानी कमलापति से निजामुद्दीन जा रही वंदे भारत ट्रेन के C-14 कोच में लगी. ट्रेन नंबर 20171 भोपाल-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत सुबह 5.40 पर रवाना हुई. यह घटना बीना से पहले हुई. ट्रेन में सफर कर रहे यात्री के अनुसार, आग बैटरी की वजह से लगी. आग की जानकारी मिलते ही ट्रेन को रोक कर सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर नियंत्रण पा लिया गया है.

ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों के मुताबिक, कोच सी-14 में बैट्री के पास धुआं उठा. इसके बाद बैट्री बॉक्स से आग की लपटें निकलने लगी. बीना रेलवे स्टेशन से पहले कुरवाई केथोरा में ट्रेन को रोका गया और यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.