आजमगढ़ | एक्शन मूड में आई टीम निरहुआ , देवारा क्षेत्र का दौरा कर जनता को दिलाया विकास का भरोसा

भोजपुरी के मशहूर कलाकार मनोज टाइगर जी उर्फ बताशा चाचा ने किया तूफानी दौरा ।

0 2,289

आजमगढ़ |  जनपद के गोपालपुर विधानसभा में आने वाले द्वारा क्षेत्र का भोजपुरी फिल्म के मशहूर कलाकार मनोज टाइगर जी उर्फ बताशा चाचा ने तूफानी दौरा किया। उन्होंने बाढ़ की चपेट में आने वाले गांव में जाकर लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लिया तथा उसके निदान के लिए एक महत्वपूर्ण कार्य योजना बनाकर उसे क्रियान्वित करने की बात कही।

देवारा विकास सेवा समिति के अध्यक्ष राम केदार यादव ने देवारा क्षेत्र की जनता के दुर्दिन दूर करने के उद्देश्य से देवारा में पधारने के लिए उन्हें अंग वस्त्र ओढ़ाकार स्वागत किया तथा देवारा क्षेत्र की समस्याओं के प्रति गंभीरता के लिए उनका आभार प्रकट किया।

मनोज टाइगर जी उर्फ बताशा चाचा का अंग वस्त्र ओढ़ाकार स्वागत किया गया

 

उनके साथ में देवारा विकास सेवा समिति के सभी साथी भी मौजूद रहे। मनोज टाइगर जी ने बताया कि माननीय सांसद महोदय दिनेश लाल यादव निरहुआ जी ने देवारा क्षेत्र में खास तौर पर उन्हें भेजा है। उन्होंने बताया कि देवारा क्षेत्र में पुल, बस, सड़क, सुविधा संपन्न अस्पताल आदि के लिए जल्द से जल्द काम शुरू हो जाएगा।

इस मौके पर देवारा विकास सेवा समिति के प्रमुख पदाधिकारी रामचंद्र निषाद, रामदुलार यादव, विनोद यादव, विजय निषाद, चौधरी यादव, हरेंद्र यादव आदि लोगों के साथ साथ समाजसेवी प्रमोद यादव व उनकी टीम के लोग थे।

यह भी पड़े : देवरिया | लखनऊ पुलिस ने बरहज की दो दुकानों पर की छापेमारी

 

संवाददाता- रोशन लाल , आजमगढ़ | 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.