चुनावी मौसम में तेलंगाना सरकार ने शुरू की मुख्यमंत्री नाश्ता योजना, 23 लाख बच्चों को मिलेगा लाभ

0 397

हैदराबाद: तेलंगाना सरकार ने चुनावी मौसम में आज शुक्रवार (6 अक्टूबर) को स्कूली बच्चों के लिए “मुख्यमंत्री नाश्ता योजना” शुरू की, जिसका लक्ष्य लगभग 23 लाख सरकारी स्कूल के छात्रों को खाना खिलाना है। केटी रामा राव सहित तेलंगाना के मंत्रियों ने विभिन्न स्थानों पर योजना की औपचारिक शुरुआत की। लॉन्च के बाद बोलते हुए, IT और उद्योग मंत्री रामाराव ने कहा कि यह योजना राज्य भर के 27,147 सरकारी स्कूलों में लागू की जाएगी।

रामा राव ने कहा कि, “नाश्ता बहुत पौष्टिक है। स्वाद भी बहुत अच्छा है।” रामा राव ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि भोजन की गुणवत्ता बनी रहे और गुणवत्ता का बार-बार और नियमित रूप से परीक्षण करने के लिए समय-समय पर नमूने एकत्र किए जाएं। बता दें कि, तमिलनाडु में इसी तरह की एक योजना कक्षा I से V तक के स्कूली बच्चों के लिए लागू की जा रही है। हालांकि, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) चाहते थे कि इसे कक्षा 10 तक के छात्रों के लिए लागू किया जाए।

राज्य सरकार ने पहले 24 अक्टूबर, विजयादशमी के दिन से कक्षा 1 से 10 तक पढ़ने वाले स्कूली बच्चों के लिए योजना शुरू करने की योजना बनाई थी। हालाँकि, चुनावी माहौल में इसे जल्दी लागू कर दिया। एक सरकारी आदेश में पहले कहा गया था कि यह योजना सभी कार्य दिवसों पर सरकारी और स्थानीय निकायों के स्कूलों में पढ़ने वाले सभी छात्रों पर लागू है। तेलंगाना की BRS सरकार ने कहा था कि यह योजना स्कूल जाने वाले बच्चों की पोषण संबंधी स्थिति को संबोधित करने और कामकाजी माताओं के बोझ को कम करने के प्रयास में शुरू की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.