जम्मू-कश्मीर : राजोरी के केरी सेक्टर में आतंकी ढेर, घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तलाशी अभियान जारी

0 280

जम्मू. राजोेरी (Rajouri) के केरी सेक्टर (Keri sector) के बारात गाला क्षेत्र में मंगलवार सुबह पाकिस्तान (Pakistan) की ओर से घुसपैठ (Infiltration) की कोशिश कर रहे आतंकियों में से एक को सेना ने ढेर कर दिया। आतंकी तीन से चार की संख्या में बताए जा रहे हैं। सतर्क जवानों के फायरिंग शुरू करते ही अन्य आतंकी उल्टे पांव भाग निकले। मारे गए आतंकी का शव नियंत्रण रेखा के पास ही पड़ा है।

सूत्रों के अनुसार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच भारतीय सेना ने बारात गाला क्षेत्र में एलओसी के उस पार संदिग्ध हरकत देखी गई। घुसपैठ की कोशिश का पता चलते ही सतर्क जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। सैन्य सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने शाम को मारे गए आतंकी का शव उठाने के लिए प्रयास भी किया, लेकिन जवानों ने गोलीबारी कर इस प्रयास को भी विफल बना दिया। शव नियंत्रण जीरो लाइन पर ही पड़ा हुआ है।

इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान

आतंकी घुसपैठ नाकाम करने के बाद सेना ने पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू किया है। सेना ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि कहीं कोई संदिग्ध दिखे तो फौरन सेना को सूचित करें।ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस इलाके में यह दूसरी बार घुसपैठ की कोशिश थी। सूत्रों के अनुसार इसी क्षेत्र में 15 जून की मध्यरात्रि को भी पाकिस्तान की ओर से आतंकियों के एक ग्रुप ने घुसपैठ करने का प्रयास किया था। सतर्क जवानों ने उस समय भी कोशिश को नाकाम कर दिया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.