झोपड़ी में मां के पास सो रहा बच्चा गायब, काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

0 438

संभल: गांव के बाहर खेत में झोपड़ी डालकर रह रहे दंपती का डेढ़ माह का बच्चा रात में मां के पास से गायब हो गया। देर रात महिला की आंख खुली तो बच्चा उसके पास नहीं था। पास ही सो रहे पति को महिला ने बच्चा गायब होने की जानकारी दी। पति ने आसपास बच्चे की तलाश की। लेकिन, पता नहीं चला। बच्चे के पिता ने गांव में जाकर शोर मचाया, जिस पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। चौकीदार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीणों ने भी बच्चे को तलाशा पर कहीं पता नहीं चला।

सैमला गांव निवासी नानकराम परिवार समेत गांव के बाहर खेत में बनी झोपड़ी में रहता है। बुधवार रात वह अपनी पत्नी सविता और तीनों बच्चों रिंनू, मिंनू और डेढ़ माह के भूरा के साथ सो रहा था। रात में झोपड़ी के बाहर कुत्तों के भौंकने से सविता की आंख खुली तो देखा कि उसके पास से बेटा गायब है। सविता ने पति को जगाकर बच्चे के गायब होने की बात बताई। नानकराम ने झोपड़ी के बाहर देखा पर बच्चा नहीं मिला। सूचना पाकर पुलिस व गांव के सभी लोग मौके पर पहुंच गए। बच्चे की काफी तलाश की गई। गुरुवार सुबह एएसपी और सीओ ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर बच्चा गायब होने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.