आजमगढ़ | साड़ के प्रहार से वृद्ध हुआ घायल हालत नाजुक हॉस्पिटल में भर्ती उपचार के बाद हालात में हो रहा है सुधार

0 629

आजमगढ़ |  बिलरियागंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी लोहर पासवान को बीती रात एक सांड ने बुरी तरह घायल कर दिया |

बताया जा रहा है की रात्रि 1:00 बजे के लगभग लोहर लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले थे जैसे ही लघु शंका से वापस आ रहे थे तब तक सिवान में घूम रहा साड़ उनके ऊपर प्रहार कर दिया , सांड के प्रहार से उनका पेट फट गया और पेट की आत बाहर निकल आई |

इस घटना को देखकर परिजन हैरान रह गए इसके बाद तुरंत लाठी डंडा से परिजनों ने साड़ को मारपीट कर भगाया और घायल लोहर पासवान को बिलरियागंज बाजार के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करके उनका दवा उपचार करा रहे हैं |

इस संबंध में अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि हालत में सुधार है लेकिन हम लोग अपने माध्यम से सरकार से मांग करेंगे कि ऐसे साड़ों को पकड़कर कहीं भेजा जाए अन्यथा भविष्य में यह अपने आतंक से कई और लोगों को घायल कर सकते हैं |

यह भी पड़े :

सवांददाता :  रोशन लाल , आजमगढ़ |

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.