15 जून से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, सूर्य के गोचर से होंगे लाभ ही लाभ

0 386

नई दिल्ली। ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। जब भी कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो वह सभी 12 राशियों को प्रभावित करता है। सूर्य को साहस, पराक्रम और आत्मा का कारक माना जाता है। यदि कुंडली में सूर्य उच्च का हो तो जातक को नौकरी, मान सम्मान और धन की प्राप्ति होती है। 15 जून को सूर्य देव वृष राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए सूर्य के गोचर से किस राशि को मिलेगा लाभ-

वृष राशि-
ग्रहों के स्वामी सूर्य देव वृष राशि के चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। सूर्य वृष राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा। सूर्य के गोचर के प्रभाव से आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। आपको संपत्ति लाभ होने की संभावना है। सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए समय अनुकूल है।

सिंह राशि-
सिंह राशि के लोगों के लिए सूर्य लग्न का स्वामी है। सूर्य के गोचर से आपकी आर्थिक परेशानी समाप्त हो जाएगी। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आय में वृद्धि संभव है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मान सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिल सकती है।

मकर राशि-
मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य अष्टम भाव का स्वामी है। सूर्य आपकी राशि से छठे भाव में गोचर करेगा। कार्यक्षेत्र में साहस और आत्मविश्वास बनाए रखें। इस दौरान आप कर्ज चुकाने में सक्षम हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिल सकती है।

कुंभ राशि-
15 जून को सूर्य का राशि परिवर्तन कुंभ राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.