सबसे आकर्षक और बेहद खूबसूरत होती हैं इन जगहों की शाम

0 62

सुबह और शाम दिन के दो ऐसे प्रहर होते हैं, जब हमें जिंदगी के प्रति एक अलग सा लगाव महसूस होता है। हम में से कई लोग अपनी शाम पहाड़ो के बीच तो कोई नदी किनारे बीताना पसंद करता हैं। हममें से ज्यादातर लोग इन पलों को सुकून से प्रकृति के बीच महसूस करना चाहते हैं। आइए, आज उन चुनिंदा जगहों के बारे में जानते हैं, जहां की शाम बेइंतहा खूबसूरत होती है। हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां पर आप अपनी शाम बीता सकते हैं और वाकइ में इन जगहों की शाम का नाज़ारा काफी सुंदर और देखने लायक होता हैं। तो आई जानते हैं इन जगहों के बारे में –

बनारस : वाराणसी शहर में लोग आध्यात्मिक उपचार की तलाश में आते हैं और गंगा यहां सबसे सुंदर अनुभव प्रदान करती है। गंगा नदी के किनारे बैठे उगते सूरज का नजारा आपको गदगद कर देगा। अगर आप सुबह जल्दी उठ सकते हैं तो नाव की सवारी भी कर सकते हैं। वैसे वाराणसी को महाकाल की नगरी भी कहा जाता है। यहां विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर स्थित है।

राधानगर बीच, अंडमान : अंडमान में स्थित हैवलॉक द्वीप की शाम बहुत ही खूबसूरत होती है। यह सनसेट प्वाइंट प्राकृतिक सौंदर्य के कारण दुनियाभर में लोकप्रिय है। हैवलॉक द्वीप हनीमून के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। पूरे एशिया में सबसे बेस्ट सनसेट प्वाइंट माना जाता है। यहां पर जाने का सही समय अक्टूबर से अप्रेल के बीच का हैं।

टाइगर हिल : यह सूर्योदय देखने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। दार्जिलिंग आने वाले पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण रहता है। टाइगर हिल राजसी माउंट कंचनजंगा, और प्रतिष्ठित माउंट एवरेस्ट के मनोहारी दृश्य भी दिखाती है। अपनी शाम को यादगार बनाने के लिए यहां से अच्छी जगह और कोई नहीं हैं। दार्जलिंग जाने वाले पर्यटकों के लिए यह एक बहुत बड़ा आकर्षण हैं।

नंदी हिल्स : यहां पर आप वादियों के बीच लाल रंग के आसमान का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आपको एकांत पसंद करने वाले व्यक्ति हैं तो यह जगह आपके लिए एकदम सही हैँ। अगर आप यहां जाना चाहते हैं तो आप उसके लिए अक्टूबर से जून में जा सकते हैं।

उमियम लेक : भारत के उत्तर पूर्व में स्थित यह झील सबसे शानदार स्थानों में से एक है। यह शिलांग से लगभग 15 किमी दूर स्थित है। जैसे ही सूरज उगता है और पहली किरणें झील के पानी को छूती हैं, आपको एहसास होगा कि आप किसी और दुनिया में आ गए हों।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.