रामपुर और आज़मगढ़ में थमा चुनाव प्रचार का शोर, 23 जून को होगा मतदान

0 500

आजमगढ़: 23 जून को आजमगढ़ और रामपुर में उपचुनाव होने हैं। उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने जमकर प्रचार किया। इन दोनों सीटों पर चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन था. चुनाव प्रचार का शोर आज शाम पांच बजे थम गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी, सपा और बसपा ने जमकर प्रचार किया, लेकिन देखना होगा कि जनता किसको शिखर पर पहुंचाती है.

प्रचार के आखिरी दिन दिग्गजों ने ताकत झोंकी, दोनों सीटों पर 26 जून को वोटों की गिनती होगी, आजमगढ़ से बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव, आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव सपा प्रत्याशी हैं, जबकि शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली आजमगढ़ से बसपा के उम्मीदवार हैं.

रामपुर की बात करें तो रामपुर में घनश्याम लोधी बीजेपी से मैदान में हैं, सपा ने असीम राजा को अपना उम्मीदवार बनाया है. आसिम राजा आजम खान के करीबी माने जाते हैं, पहले इस सीट से आजम खान की पत्नी को उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन आखिरी वक्त में सपा ने अपना उम्मीदवार बदल लिया.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.